फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली चोरी की रोकथाम के लिए हुई जांच

Sat, 22 Jun 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में शुक्रवार को बिजली निगम की टीम ने ओवरलोडिंग व बिजली चोरी की रोकथाम की समस्या से निपटने के लिए सुबह के समय जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन

एक्सईएन रणधीर कुमार ने बताया कि 21 जून को सुबह पांच बजे अधीक्षण अभियंता रमेश सिंह के निर्देश पर विद्युत चोरी की रोकथाम और उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए मोहल्ला पूर्वी बंजरिया, लेखपाल कॉलोनी में सघन जांच की गई। कुल 182 परिसरों की जांच में दो व्यक्तियों के परिसर में कुल चार किलोवाट की बिजली चोरी पाई गई। इसके अलावा 14 भार वृद्धि, तीन परिसरों में अनियमितता व खराब मीटर पाया गया, जिसे मौके पर सही करा दिया गया।
विज्ञापन

एक्सईएन रणधीर कुमार ने बताया कि यह अभियान एक माह तक चलता रहेगा। एक्सईएन ने उपभोक्ताओं से अपील किया कि बिना मीटर के अवैध तरीके से बिजली का उपयोग न करें। जिससे विभाग द्वारा गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति की जा सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीओ केएन शुक्ल, अवर अभियंता अमित सिंह, अवर अभियंता विजिलेंस विक्रांत सिंह के साथ पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें