फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर जलभराव से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 22 Jun 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धर्मसिंहवा कस्बे के वार्ड छिबरा का मामला, नाला पूर्ण करने की उठी मांग
विज्ञापन

- ईओ ने बजट की कमी का दिया हवाला

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। कस्बे के वार्ड छिबरा में अधूरे नाला निर्माण से सड़क पर हुए जलभराव से नाराज लोगों ने सभासद के साथ नाले के पास प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि बारिश से पहले नाला निर्माण पूरा नहीं किया गया तो वार्ड में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाएगी।

नगर पंचायत धर्मसिहवा छिबरा में अधूरे नाला निर्माण के कारण वार्ड का पानी सड़क पर फैला है। वार्ड में आने जाने वाले लोगों को कई दिनों से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासी अहमद, शिवमूरत, तीरथ, मुश्ताक, अशोक गौड़, मंजू, फेंकनी देवी आदि का कहना था कि वार्ड में नाला निर्माण का कार्य चल रहा था लेकिन ठेकेदार द्वारा आधा अधूरा नाला निर्माण किया गया है। जिससे यह समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड के लोगों का कहना है कि गोविंद निषाद के घर से गोबड़ौड़ी गड्ढे तक नाला निर्माण होना था। लेकिन शैलेन्द्र प्रजापति के घर से इस्तियाक के खेत तक ही नाला निर्माण हुआ है। गोविंद के घर से शैलेन्द्र प्रजापति के घर तक खुदाई करके आधा अधूरा नाला छोड़ दिया गया है। आए दिन इस जलभराव से दुर्घटना का शिकार भी होते रहते है। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इस समस्या के समाधान के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है। समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।

इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी आशुतोष ओझा ने बताया कि बजट के अभाव में काम रुका है। बजट आते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें