फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 21.4 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, बुलेट से लखनऊ ले जा रहा था माल, बिहार का है रहने वाला

Sat, 26 Sep 2026 05:40 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात नौहट गांव के पूरब आम की बगिया के पास से अंतरराज्यीय गांजा तस्कर चंद्रभूषण सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से 21 किलो 400 ग्राम गांजा, बुलेट मोटरसाइकिल और 3,500 रुपये बरामद हुए। आरोपी बिहार के सीवान के छित्तनपुर का रहने वाला है और गांजा लेकर लखनऊ बेचने जा रहा था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात ग्राम नौहट के पूरब आम की बगिया के पास से अंर्तराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा, बुलेट मोटरसाइकिल और 3,500 रुपये नकद बरामद हुए।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी गांजा लेकर लखनऊ में बेचने जा रहा था। रात करीब 12:04 बजे कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम नौहट के पूरब स्थित आम की बगिया के पास संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सुनसान सड़क से बुलेट सवार युवक आता दिखाई दिया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल के पीछे रखे बोरे से 21 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के पास से 3,500 रुपये भी मिले।

कोतवाल जय प्रकाश दूबे व एसओजी प्रभारी रजनीश राय के अगुवाई में हुई पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चंद्रभूषण सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह, निवासी छित्तनपुर, थाना असांव, जिला सिवान (बिहार) बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि उसने बुलेट मोटरसाइकिल सिवान के एक व्यक्ति से खरीदी थी।

इसी बाइक से वह गांजा बेचने का काम करता है। शनिवार को भी वह गांजा लेकर लखनऊ जा रहा था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी वह इसी रास्ते से गांजा बेचने के लिए कई बार आ-जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस ने समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके आरोपी को न्यायालय प्रस्तुतकर जेल भेज दिया।

बलिया, देवरिया और गोरखपुर में 18 मुकदमे
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी चंद्रभूषण सिंह का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ बलिया के बैरिया और नरही थाने में चोरी, बरामदगी, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। देवरिया के कोतवाली और रामपुर कारखाना थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

इनमें एनडीपीएस एक्ट का मामला भी शामिल है। गोरखपुर के चौरीचौरा थाने में भी चोरी और धोखाधड़ी समेत धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुल 18 मुकदमों का आपराधिक इतिहास बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें