फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का कैंप बेलहर कला ब्लॉक सभागार में लगाया गया। कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक पंकज कुमार पांडेय ने योजना के अवगत कराया गया कि योजना के प्रथम चरण में पांच लाख तक की परियोजनाओं के लिए चार वर्षाें तक 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त तथा कोलेटरल गारंटी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल क्षेत्र के आवेदकों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान बैंक में जमा करना होगा, जो परियोजना ऋण के साथ मुक्त किया जाएगा। योजना की पात्रता में आयु सीमा 21 से 40 वर्ष, शैक्षिक योग्यता न्यूनतम कक्षा आठ उत्तीर्ण तथा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त होना अनिवार्य है।
मिशन निदेशक द्वारा जनपद का लक्ष्य 1600 निर्धारित किया गया है। जया राना ने गुगल प्ले स्टोर से सीएम युवा ऐप डाउनलोड करके योजना की तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान एडीओ पंचायत पंकज सिंह, बलवंत सिह, शिवांगी चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें