फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्रावास के लिए प्रशिक्षक की आवश्यकता, डेढ़ लाख मिलेगा मानदेय

Fri, 21 Jul 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम।
विज्ञापन
- अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से मांगा गया आवेदन, 50 प्रशिक्षक की आवश्यकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रदेश के खेल छात्रावास में प्रशिक्षक की आवश्यकता है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और पदक विजेताओं से आवेदन मांगा गया है। उन्हें 27 जुलाई तक आवेदन करना है। प्रशिक्षक के लिए चयनित होने के बाद डेढ़ लाख रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।
स्पोर्ट्स स्टेडियम के उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया खेल निदेशालय के जरिए तैराकी, वालीबाॅल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाॅल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबाॅल, कबड्डी, कुश्ती, बाॅक्सिंग, हैण्डबाॅल, जूडो एवं तीरंदाजी के लिए संचालित छात्रावासों में खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण की आवश्यकता है। जिसके लिए प्रशिक्षक तैनात किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको देखते हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जिन्होंने ओलंपिक गेम्स, काॅमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, वर्ल्ड कप, वर्ल्ड चैम्पियनशिप में प्रतिभाग किया हो। साथ ही पदम श्री खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन, द्रोणाचार्य व ध्यानचन्द पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी भी पात्र हैं। यही नहीं ओलम्पिक गेम्स, विश्वकप, एशियन गेम्स, काॅमनवेल्थ गेम्स में सम्मिलित भारतीय टीम को प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक भी आवेदन कर सकते हैं। उन्हे प्रतिमाह डेढ़ लाख रुपये मानदेय दिया जाएगा। इसके लिए कुल 50 प्रशिक्षक की आवश्यकता है। इच्छुक प्रशिक्षक 27 जुलाई तक अपना आवेदन कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें