फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पशुओं की समुचित व्यवस्था के दिए निर्देश

Tue, 30 Dec 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली के स्थाई गौआश्रय मझौरा का निरीक्षण करती बीडीओ-संवाद
विज्ञापन
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के स्थायी गोआश्रय मझौरा का मंगलवार को खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा ने निरीक्षण किया। गोवंशों को ठंडक से बचाने की कड़ी हिदायत दी गई। पशुओं का सही ढंग से देखभाल करने के साथ-साथ बैठने के स्थान पर बिछावन व जूट के बोरे का ओढ़ना आदि की व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन

बीडीओ श्वेता वर्मा ने कहा कि जानवरों को भोजन के साथ साथ ठंड से बचाने के हर प्रयास किया जाए। गौशाला के जिम्मेदार सचिव ग्राम प्रधान और केयरटेकर को साफ सफाई के साथ-साथ पशुओं की देख-रेख चुस्त-दुरुस्त रखने का सख्त निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मझौरा स्थिति बृहद गौशाला में 185 पशु मौजूद मिले। केयरटेकरों को हिदायत देते हुए खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि यदि किसी तरह की कोई लापरवाही होती है तो कार्रवाई होगी। ग्राम प्रधान अमरजीत केयरटेकर संतोषी, आरती, बृजेश, फुलवारी और श्रीराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें