प्रधानाध्यापक समेत दो का वेतन रोकने के निर्देश
बीएसए की जांच में मिले शिक्षक, बच्चे रहे नदारद
संतकबीरनगर। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बृहस्पतिवार को मॉडल प्राथमिक विद्यालय मुखलिसपुर की जांच की। जांच के दौरान स्कूल में बच्चे नहीं पाए गए। जबकि शिक्षक मौजूद थे। बीएसए ने प्रधानाध्यापक समेत दो शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि बुधवार को करीब दो बजे दिन में मॉडल प्राथमिक विद्यालय मुखलिसपुर की जांच किया। जांच के दौरान प्रधानाध्यापक और शिक्षक मौजूद रहे। जबकि स्कूल में एक भी बच्चा उपस्थित नहीं रहा। तीन बजे तक स्कूल में बच्चे होना चाहिए। बीएसए ने बताया कि प्रधानाध्यापक और संबंधित शिक्षक का वेतन रोक दिया गया। संबंधितों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है।संतोषजनक जवाब नहीं देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद