संतकबीरनगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने विकास खंड प्रभारियों एवं पर्यवेक्षक के साथ बैठक कर वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन समेत शासन की अन्य योजनाओं पर चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिया।
विकास भवन में आयोजित बैठक में समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन पर जोर देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर सत्यापन कार्य पूर्ण करा लिए जाएं। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में बचे 22 ग्राम पंचायतों में कार्य शीघ्र किए जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि चुनाव के कारण वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन का कार्य पूरा नहीं हो पाया था। एक सप्ताह में सभी ब्लाकों में सत्यापन कार्य कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। बैठक में पर्यवेक्षक संदीप कुमार चौधरी, एडीओ अवधेश कुमार, अखिलेश कुमार, गोरखनाथ पांडेय, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद