फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेलहर थाने में निर्माणाधीन भवन को जल्द पूरा कराने का निर्देश

Sun, 10 Dec 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने बेलहर थाने का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्त ने शनिवार को बेलहर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माणाधीन थाना भवन व आवासीय परिसरों को देखा। भवन निर्माण में प्रयुक्त हो रही सामग्री ईट, कंक्रीट, सीमेंट, सरिया व अन्य उपलब्ध सामानों के गुणवत्ता की बारीकी से जांच किया।
विज्ञापन

उन्होंने भवनों में लगे दरवाजे, टाइल्स व दीवारों के प्लास्टर आदि की भी गुणवत्ता जांची। कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सीमेंट, सरिया, टाइल्स, पेंट, ग्लास, आदि सामानों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप रखने को कहा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सरोज शर्मा, पीआरओ जितेंद्र यादव ,सुशील यादव, तबरेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें