फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान व सद्भाव की प्रेरणा देता मानवाधिकार : प्रो. ब्रजेश

Sun, 10 Dec 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एचआरपीजी काॅलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में मानवाधिकार दिवस मनाया गया
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीनगर। मानवाधिकार सभी को सम्मान, सद्भाव एवं आदर भाव की प्रेरणा देता है। ये बातें एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने कही। वे कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में मानवाधिकार दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनुष्य को अधिकार प्राप्त है। यह अधिकार उनसे कोई नहीं छीन सकता। क्योंकि अधिकार हमको प्राकृतिक रूप से प्राप्त है। उन्होंने कहा कि हमको पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए, क्योंकि यह वैश्विक समस्या है। इसमें हम सफलता तभी प्राप्त कर सकते हैं जब हम मानवता को आत्मसात करें। विभागाध्यक्ष शशिकांत राव ने कहा कि राजनीति विज्ञान का इतिहास अधिकारों के लिए संघर्ष का इतिहास रहा है। राजनीति विज्ञान हमको अधिकारों के प्रति सचेत करता है। साथ ही दूसरों के अधिकारों का हनन न हो इसके बारे में भी हमें शिक्षित करता है। मानव होने की वजह से हमको हमेशा दूसरे व्यक्तियों का सहयोग करना चाहिए। क्योंकि हमारे ज्ञान का सही अर्थ तभी होगा जब हम दूसरों के सहयोग के लिए तत्पर रहे। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मानवाधिकार शपथ दिलाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज कुमार भारतीय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हेमंत शंकर त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डॉ. पूर्णेश नारायणण सिंह, डॉ. प्रताप विजय कुमार, डॉ. अमित भारती, डॉ. विजय कुमार मिश्र, सोमनाथ समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें