फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश

Wed, 07 Jan 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने सोमवार की देर शाम कोतवाली खलीलाबाद में मिशन शक्ति तथा साइबर क्राइम के क्रियान्वयन की समीक्षा की। महिला बीट अधिकारी को प्रत्येक ग्राम पंचायत और वार्ड में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कहा। उनसे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए। साइबर हेल्प डेस्क की सक्रियता बढ़ाने पर एएसपी ने जोर दिया। कर्मियों से कहा कि साइबर फ्रॉड के शिकार हुए पीड़ितों की शिकायतों को तत्काल पोर्टल पर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। आम जनमानस को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दे। जिससे वित्तीय धोखाधड़ी होने पर पैसा होल्ड कराया जा सके। एएसपी ने थाने पर आने वाले फरियादियों को अनजान लिंक और ओटीपी शेयर न करने के प्रति जागरूक करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें