फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छठ घाट का निरीक्षण कर जल्द व्यवस्था सुधारने करने का निर्देश

Fri, 24 Oct 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित छठ घाटों का शुक्रवार को एसडीएम व ईओ ने निरीक्षण किया। घाटों पर साफ सफाई व सुरक्षा के साथ ही लाइट की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने का मातहतों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित छठ घाट का एसडीएम संजीव कुमार राय ने शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छठ घाट कुबेरनाथ मंदिर, पंचमुखी शिव मंदिर, दुखारन बाबा स्थान, गंगासागर पोखरा, सोनबरसा, धौरापार, मंझरिया तिवारी, अछिया आदि छठ घाट की साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ कराने का निर्देश दिया। घाट पर प्रकाश व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के लिए ईओ को आवश्यक निर्देश दिए।
वहीं पुलिस प्रशासन ने भी छठ घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी व्यवस्था से उप जिलाधिकारी को अवगत कराया। एसडीएम संजीव कुमार राय ने बताया कि नगर क्षेत्र में स्थित छठ घाट पर सफाई प्रकाश व्यवस्था सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित को यह निर्देशित किया गया कि घाट पर आने वाली व्रती महिलाओं को कोई असुविधा न होने पाएं। जिन तालाबों में पानी की व्यवस्था नहीं है वहां पर व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें