फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाढ़ बचाव की तैयारियां पूरी करने के निर्देश

Wed, 10 Jun 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। बाढ़ प्रभावित इलाकों के प्रधान, हल्का लेखपाल व पंचायत सहायकों के साथ मंगलवार को तहसील सभागार में एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने बैठक कर मानसून से पूर्व तैयारियां मुकम्मल करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

बैठक में बाढ़ प्रबंधन एवं आपदा न्यूनीकरण से संबंधित तैयारियों के बारे में बताया गया। संवेदनशील क्षेत्रों, राहत एवं बचाव व्यवस्था, सुरक्षित आश्रय स्थलों, नावों एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता, संचार व्यवस्था और आपदा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों और जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। एसडीएम ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों व समुदाय के मध्य बेहतर समन्वय आवश्यक है। बाढ़ प्रभावित जिन इलाकों के लोगों को किसी प्रकार की समस्याएं महसूस हो रही हो तो उसे प्रधान व हल्का लेखपाल के माध्यम से तहसील प्रशासन को सूचना दे मानसून शुरू होने से पूर्व समस्याओं को दूर किया जाएगा। किसी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें