सेमरियावां। डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी ने सेमरियावां ब्लाॅक परिसर में मंगलवार को निर्माणाधीन कामन सर्विस सेंटर का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी ने दीवार समेत फर्श, खिड़की तथा दरवाजों की गुणवत्ता को परखा तथा कार्यदायी संस्था को मानक के अनुरूप निर्माण करने को कहा। डीडीओ ने बताया कि कामन सर्विस सेंटर के लिए एक करोड़ चालीस लाख रुपये स्वीकृत हैं। 84 लाख अवमुक्त हो चुके हैं। इस दौरान आरईडी अवर अभियंता रविशंकर वर्मा, तकनीकी सहायक मुकेश गौड़ आदि मौजूद रहे।