फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किसानों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

Thu, 18 Dec 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में हुआ। इसमें किसानों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसका डीएम ने निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुंडेरवा चीनी मिल समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र राय ने मुंडेरवा और खलीलाबाद के गन्ना सचिव को बुलाए जाने की बात कही। जिला गन्ना अधिकारी बस्ती ने अवगत कराया गया कि क्रय केंद्रों पर सभी सुविधाएं संचालित है। हर जगह बैनर लगाया गया है। सहकारिता विभाग द्वारा अन्य सहकारी समितियां के खोले जाने पर सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा अवगत कराया गया कि सभी सक्रिय समितियों पर सचिव हैं एवं जो बंद है उनकी सुविधा बगल के केंद्र पर सम्बद्ध कर दी गई है।
सुरेंद्र राय ने कृषि विभाग से अनुरोध किया गया कि ड्रोन द्वारा दवा आदि का छिड़काव कराया जाए। बृजनंदन राय ग्राम बालूशासन ने नलकूप विभाग की शिकायत करते हुए अवगत कराया कि नलकूप संख्या 194, एवं 198 करेली एवं 363 बाहिलपार ट्यूबवेल पर ऑपरेटर नहीं है। जो ऑपरेटर आते है वह एक दूसरे को चाबी दे देते हैं। जिससे कठिनाई का सामना करना पड़ता है साथ ही कुलावा सही नहीं होने की वजह से सिंचाई ढंग से नहीं हो पा रही है। इस संदर्भ में नलकूप विभाग के सहायक अभियंता ने अवगत कराया कि ऑपरेटर की कमी की वजह से इस तरह की समस्या आ रही है। कमी दूर होते ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। डीएम ने निर्देश दिया कि इस समस्या का तत्काल समाधान कर तत्काल सभी बंद नलकूपों को चलवाया जाए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के दिनेश चंद्र राय, ब्रह्मदेव पांडेय, राजेश सिंह, बालेंद्र राय आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें