धान क्रय केंद्र मेंहदावल का निरीक्षण करते डीएम-स्रोत सूचना
- फोटो : बहराइच में दोपहर के समय छायी बदली व गुजरते लोग।
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने मंगलवार को राजकीय धान क्रय केंद्र मेंहदावल का निरीक्षण किया। क्रय केंद्र प्रभारी ने बताया कि अब तक 8400 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। मंगलवार को तीन किसानों से धान क्रय किया गया है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि 90 प्रतिशत किसानों का भुगतान कर दिया गया है। डीएम ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों से संपर्क करते हुए धान खरीद में और तेजी लाएं। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मेंहदावल संजीव राय, ओएसडी राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।