फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परसा माफी शिव मंदिर के कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराए जाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने मंगलवार को वर्ष 2023-24 में स्वीकृत परसा माफी स्थित शिव मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम को गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता सूरज सिंह ने बताया कि योजना के लिए कुल 276.77 लाख की स्वीकृति मिली है। इससे स्थल पर तालाब में रिटेनिंग वाल व घाट, टॉयलेट ब्लॉक, यात्री निवास, प्रवेश द्वार, ड्रिंकिंग वाटर पोस्ट, इंटरलॉकिंग, बाउंड्रीवाल, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट आदि के कार्य किए जा रहे है। कार्य की भौतिक प्रगति लगभग 85 प्रतिशत पाई गई। डीएम ने कार्य की धीमी वित्तीय व भौतिक प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया एवं कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता को निर्देशित किया कि शीघ्र ही गुणवत्तापूर्वक कार्य पूर्ण कराकर हस्तगत कराने एवं कतिपय कार्य के स्थान पर उसकी अवशेष धनराशि से स्थल पर कुछ अतिरिक्त कार्य जैसे प्रवेश द्वार के पास इंटरलॉकिंग, तालाब के चारों तरफ मिट्टी भराई, घाट के चारों तरफ स्टोन पिचिंग आदि के प्रस्ताव को उच्च स्तर पर अनुमोदन प्राप्त कर कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने सड़क निर्माण, नाली निर्माण प्रगति की जांच की तथा स्थानीय नागरिकों से भी वार्ता की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मेंहदावल अरुण कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें