फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर सोमवार रात जिले के तीनों सर्किल में पुलिस अधिकारियों ने समीक्षा बैठक की। खलीलाबाद में क्षेत्राधिकारी ने विवेचकों का अर्दली रूम किया, जबकि धनघटा और मेंहदावल में संबंधित थानों की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई। अधिकारियों ने लंबित विवेचनाओं, वांछित एवं वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी, जनशिकायतों और महिला व साइबर अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन




क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय ने प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे की मौजूदगी में कोतवाली के सभी विवेचकों का अर्दली रूम किया। उन्होंने 60 और 90 दिन से लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई और लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। विवेचकों को यक्ष ऐप के माध्यम से अपराधियों का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवेचना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र ने थाना धनघटा में धनघटा और महुली थानों की संयुक्त समीक्षा बैठक की। इसमें अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, वांछित एवं वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी, आईजीआरएस और जनशिकायतों के निस्तारण, सम्मन-वारंट तामीला तथा साइबर और महिला अपराधों की समीक्षा की गई। उन्होंने वांछित और वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, साइबर अपराधों की रोकथाम और महिला एवं बाल अपराधों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन




वहीं, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने थाना बखिरा में सर्किल के चारों थानों बखिरा, मेंहदावल, बेलहरकला और धर्मसिंहवा की संयुक्त समीक्षा बैठक की। उन्होंने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा कर संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें