रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के शनिचरा में शुक्रवार को सीडीओ ने ब्लॉक क्षेत्र के दो गांव का निरीक्षण किया। गांव में स्थित बीआरसी भवन व प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का शौचालय अधूरा देख नाराज हो गए।
उन्होंने सफाई कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई तुरंत सफाई व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। स्कूल पर शौचालय देखे जिसमे से कुछ अधूरे और निष्प्रयोज्य पाए गए। नाराजगी जताते हुए कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। साथ-साथ यह भी कहा किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उसके बाद पड़रिया में शव दाह केंद्र का जायजा लिया, जो चार माह पहले नदी की धारा में विलीन हो गया था। इस मौके पर डीपीआरओ मनोज यादव, एडीओ पंचायत जितेंद्र तिवारी, रामप्रताप राय, बृजेश यादव, जगदीश प्रसाद निषाद आदि लोग मौजूद रहे। संवाद