संतकबीरनगर। उप निदेशक कृषि ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सस्पेक्टेड स्पॉउस एवं माइनर बेनिफिसरी के तहत लंबित डाटा को 31 दिसंबर तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इससे एक जनवरी 2026 के बाद पोर्टल लाइव होने पर तत्काल अप्रूवल हो सकेगा।
उप निदेशक कृषि डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में सस्पेक्टेड स्पॉउस 5580 डाटा था, जिसे पूर्ण कर लिया गया है एवं माइनर बेनिफिसरी के अन्तर्गत 94 कृषकों का डाटा लंबित है। उन्होंने बताया कि डाटा के करेक्शन के लिए कृषक वांछित दस्तावेजों को योजना के पोर्टल पर अपलोड कराया जाना आवश्यक हैं। अन्यथा उनकी पीएम सम्मान निधि बंद हो जाएगी। ऐसे भूमिधारक कृषक जिन्हें भूमि का स्वामित्व एक फरवरी 2019 के पूर्व प्राप्त है, किंतु वह योजना में पंजीकृत नहीं हैं। ऐसे कृषकों के पंजीकरण की व्यवस्था वर्तमान समय में योजना के पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। इस प्रकार के पात्र कृषकों को सूची कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्मिकों द्वारा मृतक विवरण इत्यादि सत्यापित कर सूची तैयार करते हुए उनकी फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रकिया पूर्ण कर ली जाए।