फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हेल्प डेस्क स्थापित करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में निर्वाचकों की पृच्छाओं के निवारण एवं उन्हें सहायता प्रदान किए जाने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, समस्त खंड विकास अधिकारी कार्यालय, नगर पालिका परिषद कार्यालय एवं नगर पंचायत कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देशित किया है कि हेल्प डेस्क पर बैनर एवं आवश्यक अभिलेखों की प्रतियों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया से भिज्ञ कर्मचारी को नियुक्त कर मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने में सहायता प्रदान करें एवं हेल्प डेस्क का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा हेल्प डेस्क का फोटोग्राफ्स गूगल लिंक पर विधानसभावार अपलोड कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें