संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा हुई। कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटरों में गुणात्मक सुधार के लिए निर्देशित किया। सुधार नहीं होने पर विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी जाएगी। डीएम ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति के संबंध में आच्छादित लाभार्थियों की जानकारी ली। कहा कि वेंडर्स एवं बिजली विभाग आपसी समन्वय से अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराएं और लोगों को लाभान्वित करें। प्रगति लाने के लिए जनपद स्तर पर वेंडर्स की उपस्थिति में कैंप लगाने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं के बिजली बिल सुधार के प्रकरणों के निस्तारण की हिदायत दी। विद्यालयों में पठन-पाठन व शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालयों में साफ सफाई व्यवस्था, मिड-डे मील योजना में भोजन की गुणवत्ता आदि के नियमित निरीक्षण पर जोर दिया। संवाद