फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एनपीएस की धनराशि जमा कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मियों की एनपीएस कटौती से संबंधित फेल धनराशि संबंधित मद में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जारी पत्र के अनुसार मई 2018 में एनपीएस कटौती की धनराशि 29,36,242 रुपये तकनीकी कारणों से संबंधित शिक्षकों एवं कर्मचारियों के एनपीएस खाते में स्थानांतरित नहीं हो सकी थी, जिसके कारण ट्रांजेक्शन फेल हो गया था। इसके बाद यह धनराशि भारतीय स्टेट बैंक शाखा के खाते में आ गई थी। डीएम ने बताया कि उक्त फेल धनराशि के साथ अन्य धनराशि को सम्मिलित करते हुए भारतीय स्टेट बैंक खलीलाबाद द्वारा कोषागार के प्रशासनिक मद हेड कोड में बैंक चेक चालान के माध्यम से जमा कराया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें