संतकबीरनगर। डीएम के निर्देश पर शनिवार को सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में गो-संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें शीत ऋतु के दृष्टिगत ठंड से बचाव के लिए गो आश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंशों की सुरक्षा व्यवस्थाएं, अलाव, शेड के चारों ओर तिरपाल, जूट के बोरे आदि की व्यवस्था का समय एवं पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त पशु चिकित्साधिकारी अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित एवं क्रियाशील गो-आश्रय स्थलों में प्रतिदिन गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। संवादं