फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फसल अवशेष जलाने के बजाय खेत में मिलाएं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सीपीएन गौतम के नेतृत्व में खेत बचाओ अभियान के तहत ग्राम लकाड़ी में कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वैज्ञानिक डॉ. देवेश कुमार ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन, आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग और मृदा परीक्षण की वैज्ञानिक विधि की जानकारी दी।
विज्ञापन


डॉ. देवेश कुमार ने कहा कि धान की कटाई के बाद खेत में बचे फसल अवशेषों को जलाने के बजाय उनका उचित प्रबंधन करना चाहिए। अवशेषों को खेत में मिलाने से मिट्टी में जैविक कार्बन और पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ती है। इससे मिट्टी की संरचना, जल धारण क्षमता और उर्वरता में भी सुधार होता है।

उन्होंने सुपर सीडर, हैप्पी सीडर और स्मार्ट सीडर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों की उपयोगिता बताते हुए कहा कि इनके माध्यम से फसल अवशेषों के बीच ही रबी फसलों की सीधी बुवाई की जा सकती है। इससे खेत की तैयारी में लगने वाला समय, श्रम और लागत कम होती है।
विज्ञापन


मृदा स्वास्थ्य संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक विधि से मिट्टी का नमूना एकत्र करने और उसकी जांच कराने की सलाह दी। कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करने से अनावश्यक खर्च कम होता है और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के साथ फसल उत्पादन भी बढ़ाया जा सकता है।

कार्यक्रम में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें