फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेकरी की दुकानों की जांच में मिलीं खामियां, नोटिस

Thu, 25 Dec 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद में रेस्टोरेंट की जांच करती खाद्य टीम-स्रोत खाद्य​ विभाग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग व डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर बुधवार को सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड -दो सतीश कुमार के नेतृत्व में आम जनमानस को क्रिसमस एवं नए वर्ष पर सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने व प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई के उद्देश्य से जांच की गई। इस दौरान आजाद चौक स्थित कस्तूरी बेकर्स के निर्माण इकाई का निरीक्षण कर साफ सफाई एवं अन्य कमियों में सुधार के लिए नोटिस दिया गया। सहायक आयुक्त ने बताया कि मद्धेशिया बेकर्स खलीलाबाद का भी निरीक्षण किया गया व खाद्य पदार्थ के बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साहू बेकर्स मेंहदावल तहसील के औचक निरीक्षण में पंजीकरण न दिखा पाने पर नोटिस दिया गया। राहुल बेकर्स मेंहदावल के निरीक्षण में संदेह के आधार पर एक केक का नमूना संग्रहीत किया गया। उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार, मिश्रीलाल, सच्चिदानंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें