फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अस्थायी गोआश्रय केंद्र से मझौरा भेजे गए गोवंश

Thu, 25 Dec 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अस्थाई गोआश्रय केन्द्र से गोवंशो का स्थानांतरण हुआ-संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली में संचालित दो अस्थायी गो आश्रय केंद्रों से गोवंशों को बुधवार को तहसील स्तर के वृहद गो आश्रय केंद्र मझौरा भेज दिया गया।
विज्ञापन

निराश्रित गोवंशो से किसानो की फसल बचाने व उनको आश्रय देने के लिए क्षेत्र में सात ग्राम पंचायतों में अस्थायी गोआश्रय केंद्रों का निर्माण कराया गया था। कुछ दिन के बाद पशुओं के रख-रखाव में कमी के कारण ग्राम पंचायत खैरा, बछईपुर, बगही के अस्थायी गोआश्रय केंद्र को बंद कर गोवंशों को स्थायी गोआश्रय केंद्र मझौरा भेज दिया गया था। उसी क्रम में बुधवार को उदहा के 14 और कोहलवा के 29 पशुओं को वृहद गोआश्रय केंद्र मझौरा भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें