- डीएम और एसपी ने कबीर चौरा का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पांच जून को राष्ट्रपति का अगमन मगहर के कबीर चौरा परिसर में होगा। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं, विभागों द्वारा कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों, कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों साथ संतकबीर आकदमी एवं शोध संस्थान में बैठक की। सभी कार्य 30 मई तक पूरा करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिया। इस अवसर पर एडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, एसडीएम खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी, प्रशिक्षु एसडीएम नमन, नवीन श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. मोहन झा, सीओ अंशुमान आदि मौजूद रहे।