बाहर की दवा लिखने पर होगी कार्रवाई
- अपर सीएमओ ने सीएचसी सेमरियावां का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। अपर सीएमओ डॉ. एस. रहमान ने मंगलवार को सीएचसी सेमरियावां का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अगर डॉक्टर बाहर की दवा लिखेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अपर सीएमओ ने वैक्सीनेशन की गुणवत्ता में कोई कमी न होने पर जोर दिया। समय से वैक्सीनेशन वितरित करने और पोर्टल पर अपलोड करने व वैक्सीनेशन की रखरखाव के जरूरी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में बिना वजह घूमने वालों पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान दवाओं की उपलब्धता के बारे में भी पूछताछ की। उन्होंने कहा कि जो दवा नहीं है उसका डिमांड भेजा जाए उसे उपलब्ध कराया जाएगा।
बाहर की दवा न लिखें, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में मरीजों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न हो। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मियों को समयानुसार अस्पताल में उपस्थित रहने के भी निर्देश दिए। लोगों ने शिकायत किया कि अस्पताल पर्ची बनाने के लिए बाहरी व्यक्ति को लगाया गया है। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि स्टॉफ की कमी है, एक रिटायर्ड व्यक्ति है, दूसरा बाहरी है। एसीएमओ ने कहा कि अस्पताल के लोगों को पर्ची बनाने के लिए लगाएं। इस दौरान अधीक्षक डॉक्टर सुरेश चंद्रा, टीकाकरण अधिकारी कौसर खान, बीपीएम राजेश पांडेय, डॉ जावेद अख्तर, डॉ गौतम, सेराज अहमद आदि मौजूद रहे।