पौली के रानीपुर में अमृत सरोवर निरीक्षण करती बीडीओ श्वेता बर्मा। संवाद
कार्य जल्द पूर्ण कराने का दिया निर्देश
संतकबीरनगर। विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत रानीपुर में बन रहे अमृत सरोवर का सोमवार को बीडीओ श्वेता वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान मौजूद लोगों को अमृत सरोवर के महत्व को बताते हुए कहा कि यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इससे जहां जल संचयन कार्य आसान होगा, वहीं मनरेगा मजदूरों को रोजगार का अवसर मिलेगा। मौसम को देखते हुए निर्माण कार्य जल्द से पूरा कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीओ सांख्यिकी विनय कुमार, प्रधान राकेश कुमार कन्नौजिया , सचिव अलाउद्दीन, विजय चंद यादव आदि ग्रामवासी मौजूद रहे। संवाद