संतकबीरनगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के शनिचरा बाजार में सोमवार को छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर अपना दल-एस के कार्यकर्ताओं के जरिये कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में अपना दल-एस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकुमार पटेल ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज सर्व समाज के विकास के लिए कार्य करते रहे, जिससे पिछड़े लोगों को रास्ता मिलता रहा। आज हमें उनके पद चिह्नों पर चलकर उनके बताए रास्तों का अनुसरण करना चाहिए। ताकि समाज का विकास हो सके।
इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धीरज पटेल, मृत्युंजय शर्मा, द्वारिका प्रसाद, हरिकेश, विजय, दशरथ, सोहन चौधरी, इंद्रेश आदि लोग मौजूद रहे।