फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जांच में मानक की अनदेखी, कार्य की गति भी सुस्त

Sat, 10 Jun 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
काली जगदीशपुर कस्तूरबा विद्यालय के निर्माणाधीन छात्रावास का निरीक्षण करते सीडीओ संत कुमार।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीडीओ संत कुमार ने कालीजगदीशपुर और सेमरियावा में निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास भवन का निरीक्षण किया। जांच में मानक के अनुरूप कार्य नहीं कराया जाना पाया गया। कार्य की गति भी बेहद सुस्त मिली। सीडीओ ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीडीओ ने नाथनगर क्षेत्र के कालीजगदीशपुर में नवनिर्मित छात्रावास की जांच की। यहां जांच में खिड़की और चौखट मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। प्रत्येक कमरे के कोने में कोलम नहीं पाए गए। कमरों के मध्य बीम ईंट की दीवार पाई गई। इसी तरह सीडीओ ने सेमरियावा स्थिति कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के नवनिर्मित छात्रावास का निरीक्षण किया। भूतल की छत पड़ी है। प्रथम तल पर तीन तरफ छत पाया गया एवं एक तरफ छत नहीं पड़ी था। सटरिंग का कार्य चल रचा था।
छात्रावास के बरामदे में स्थिति काेलम संतोषजनक नहीं मिले। छात्रावास के कमरों के चारों कोनों पर काेलम नहीं पाया गया। प्रथम तल की छत की मोटाई निर्धारित मानक से कम पाई गई। भवन का प्लास्टर भूतल व प्रथम तल का नहीं हुआ है। कार्य की प्रगति सुस्त है। सीडीओ ने बताया कि कार्यदायी संस्था को मानक के अनुसार कार्य कराने और कार्य की गति बढ़ाए जाने का निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, बीएसए अतुल कुमार तिवारी, कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड प्रखंड गोरखपुर के सहायक अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें