फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाथनगर से बस्ती होते हुए सिद्धार्थनगर के लिए शुरू हुई बस सेवा

Sat, 10 Jun 2023 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर से बस्ती होते हुए सिद्धार्थनगर के बीच शनिवार को रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। विधायक गणेश चौहान ने झंडी दिखाकर बस रवाना की। इससे यात्रियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस बस सेवा से तीन जिलों के यात्रियों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

नाथनगर ब्लॉक से सिद्धार्थनगर तक बस सेवा की मांग काफी दिनों से लोगों द्वारा की जा रही थी। इसको लेकर विधायक गणेश चौहान ने प्रयास किए और सफलता मिली।
शनिवार को परिवहन निगम ने नाथनगर से बस्ती होकर सिद्धार्थनगर के बीच रोडवेज यात्री बस सेवा शुरू की। विधायक ने विधि पूर्वक पूजा पाठ कर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों को लेकर बस्ती, सिद्धार्थनगर तक जाते हैं। उन्होंने कहा कि आम जनमानस की भलाई और विकास के लिए सरकार संकलित है।
विज्ञापन

इस मौके पर राजेंद्र राय, अशोक कसौधन, मदन लाल साहू, जुग्गी लाल शर्मा, शुभम पांडेय, हरिलाल कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें