संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय के महिला प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, फील्ड यूनिट शाखाओं का निरीक्षण किया। एएसपी ने अभिलेखों के रखरखाव का जायजा लिया और गहनता से जांच पड़ताल की। उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली। कमियाें को सुधार करने की हिदायत दी। कार्यालय पर शिकायत लेकर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ उचित व्यवहार करने के लिए निर्देशित किया। संवाद