बरदहिया के कबीर पार्क में फव्वारा बनाने के लिए भूमि का पूजन करते नगरपालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के डीघा बाईपास स्थित संत कबीर पार्क में फव्वारा लगाया जाएगा। इसके लिए सोमवार को चेयरमैन जगत जायसवाल ने भूमि पूजन किया। इस पार्क के निर्माण में पंजाब नेशनल बैंक की भी सहभागिता होगी। जल्द ही फव्वारा का निर्माण पूरा होगा। उसके साथ ही पार्क में अन्य कार्य कराए जाएंगे।
डीघा बाईपास स्थित संतकबीर पार्क है। उसकी साज सज्जा के लिए पंजाब नेशनल बैंक आगे आया है। बैंक ने पार्क में फव्वारा के लिए पांच लाख रुपये की सहायता दी है। नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने सोमवार को पार्क में भूमि पूजन किया और फव्वारा निर्माण कार्य शुरू कराया।
चेयरमैन ने बताया कि फव्वारा के अलावा यहां बैठने के लिए बेंच, टीन शेड, बाउंड्रीवाल को और ऊंचा किया जाएगा। इसके साथ ही तरह-तरह के पौधे लगाए जाएंगे। पार्क में रोशनी की भरपूर व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही एक कर्मचारी भी रखा जाएगा, जिससे प्रतिदिन साफ सफाई का कार्य हो सके। इसके साथ ही हैंडपंप को दुरूस्त किया जाएगा।
इस दौरान पीएनबी के डीसीओ सत्यव्रत, शाखा प्रबंधक रूपम द्विवेदी, विजय कुमार सिंह, ईओ दिनेश मिश्र, अब्दुल्लाह खां, ऋषि यादव, मुन्ना पांडेय, अवधेश चौरसिया, सुनील प्रजापति, गोरख सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।