तिघरा/मेंहदावल। बखिरा थाना के शिवापार गांव में मंगलवार की शाम एक मासूम की मौत हो गई। आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर लगाई गई बाड़ की चपेट में आने से नाै वर्षीय मासूम की मौके पर मौत हो गई। बालक अपने माता-पिता का इकलौता था। इस हादसे के बाद से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवापार गांव के निवासी अखिलेश का 9 वर्षीय पुत्र अमन मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे अपने घर के बगल स्थित एक बाजरे के खेत के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आवारा जानवरों से फसल को बचाने के लिए खेत के मालिक ने चारों तरफ कंटीले तार दौड़ाकर फेंसिंग की थी और उसमें करंट जोड़ रखा था।