बखिरा। धोबहा गांव निवासी युवक 15 अगस्त को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। स्थिति गम्भीर होने पर मेडिकल काॅलेज और बाद में लखनऊ लेकर गए। जहां पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
रोजन ने बताया कि बेटा सलीम खान 15 अगस्त को सुबह नौ बजे सांथा चौराहे से पैदल ही गांव धोबहा जा रहा था। गांव के निकट पहुंचने पर बांसी की ओर से आ रहे के बाइक ने बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर वह भागकर घटनास्थल पर गए। केजीएमसी लखनऊ में इलाज के दौरान बेटे सलीम की मृत्यु हो गई। लखनऊ पुलिस ने शव का पंचनामा करके शव पोस्टमार्टम में भेज दिया। शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। बखिरा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।