धनघटा क्षेत्र के बगही बछईपुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के बगही बछईपुर गांव मे उधार के रुपये मांगने पर हुई मारपीट में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी शुरू कर दी। बगही बछईपुर गांव निवासी रामपलट ने शिकायत पत्र में बताया कि सात मई को सुबह 7:30 बजे पुत्र मनीष विपक्षी रामकलेश के यहांं पहले का उधार रुपये मांगने गया था। जिस पर वह रुपये न देकर गाली देने लगे। मना करने पर रामकलेश व सत्येंद्र कुदाल व सरिया से मारे-पीटे। आरोपी भोतहा गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों ने धमकी दिया कि दोबारा रुपये न मांगे। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है।