फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ईंधन बचाने की हुई पहल, लोगों को प्रेरित किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। देश में पेट्रोल, डीजल बचाने के मामले को लेकर प्रधानमंत्री के साथ ही मुख्यमंत्री की पहल का असर हर तरफ दिखाई देने लगा है। शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी हैंसर ज्ञान चंद्र मिश्र के मार्गदर्शन में विकास खंड हैंसर बाजार के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक की ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें ईंधन बचाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। बैठक में ग्रीष्मावकाश से पूर्व बिंदुवार कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक द्वारा सत्र 2026-27 में अधिक से अधिक नवीन नामांकन पर जोर दिया गया। जो भी छात्र किसी कारण से अभी तक विद्यालयों में नामांकित नहीं हो पाए हैं, उनको चिह्नित करते हुए नामांकन के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

ऑनलाइन बैठक में रसोइया चयन एवं नवीनीकरण संबंधी पत्रावली सोमवार को कार्यालय पर जमा कराए जाने, यू डायस पर छात्रों को प्रोग्रेसन, नामांकन, छात्रों का प्रोफ़ाइल पूर्ण करने के साथ ही विभिन्न विभागीय कार्यों को भी समय से पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें