धनघटा। मनरेगा योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों की पारदर्शिता परखने के लिए नाथनगर ब्लाॅक के चार ग्राम पंचायतों में शनिवार को सोशल आॅडिट हुई। जिसमें ग्रामीण, लाभार्थी और मनरेगा मजदूर मौजूद रहे। खुली बैठक में बिंदुवार कार्यों की ग्रामीणों से जानकारी ली गई।
गांव में विकास रूपी योजना की भौतिक सत्यापन कराकर अनियमितता की पुष्टि होने पर रिकवरी कराने के उद्देश्य से शासन की मंशा के अनुरूप नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में सोशल आॅडिट चल रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र के जयराम पट्टी, हरपुर, इटौवा सहित चार गांव में आॅडिट के लिए खुली बैठक हुई। इटौवा में प्रधान अजय सिंह और सर्वेश सिंह की मौजूदगी में आॅडिट हुई।
42 परियोजनाओं में 30 कच्चे और 12 पक्के कार्यों की जांच के बाद ग्रामीणों से जानकारी ली गई। कार्य होने की पुष्टि हुई। टीम की ओर से लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक बनाया। इसी तरह हरपुर और जयराम पट्टी में भी विकास कार्यों के बारे में जानकारी लेकर आॅडिट किया गया। इस मौके पर ऑडिटर राकेश मिश्रा, राजमन यादव, डीएम सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह, राम सवारे ओझा, चंद्रभान, गुड्डू सिंह, सन्दीप कुमार, रोशनी, सत्यम, राम पाल, नंदू, घुरहू मौजूद रहे।