फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्रों को कॅरिअर कार्यशाला से दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यशाला, छात्रों को मिले नए विकल्पों की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा में कक्षा-10 के छात्रों के लिए विशेष कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका संचालन पूर्व छात्र पूर्णेंदु शुक्ला ने किया।
उन्होंने छात्रों को 10वीं के बाद उचित विषय चयन के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि आज की दिशा ही भविष्य की दशा तय करती है। इसलिए छात्रों को अपनी रुचि, क्षमता और लक्ष्य को ध्यान में रखकर ही निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भीड़ का अनुसरण करना या दबाव में आकर चुनाव करना गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने शिक्षा प्रणाली को अधिक लचीला और अवसरों से परिपूर्ण बनाया है। अब छात्रों के पास विज्ञान, वाणिज्य और कला जैसे पारंपरिक विषयों के अलावा डिजिटल माध्यम, डाटा विज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, खेल प्रबंधन, पर्यटन, पर्यावरण अध्ययन और डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में भी अपार संभावनाएं हैं।
कार्यशाला के दौरान उन्होंने छात्रों को परिश्रम और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित कर उन पर निरंतर कार्य करना ही बड़े सपनों को साकार करता है। उन्होंने यह भी कहा कि बदलते समय में वही सफल होगा जो परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढाल सके। इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न प्रश्न पूछे और अपने करियर से जुड़ी शंकाओं का समाधान पाया। कई छात्रों ने स्वीकार किया कि अब तक वे केवल पारंपरिक विकल्पों पर विचार करते थे, लेकिन इस कार्यशाला ने उन्हें नए अवसरों से अवगत कराया।
विज्ञापन

आभार ज्ञापन प्रभारी प्राचार्य श्रीकांत तिवारी ने किया। इस मौके पर अध्यापक मथुरेश कुमार मौर्या, विजय कुमार, आशीष कुमार सिंह, परामर्शदाता राज कुमार और अनुपमा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें