फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

Sat, 01 Aug 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को जिलेभर में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद किया।
विज्ञापन

वहीं बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर एंटी रोमियो टीमों ने लोगों को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। जिले के सभी थानों की पुलिस और एंटी रोमियो टीमों ने अभियान चलाया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा दिलाया गया। महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय, उनके कानूनी अधिकार तथा अपराध होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के तरीकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर अपराध पोर्टल के उपयोग की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिले के कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, महिला थाना, महुली, धनघटा, मेंहदावल, बखिरा, बेलहरकला और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन और जागरूकता चौपाल आयोजित की गई। महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें सरकारी महिला कल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा उपायों और आत्मनिर्भर बनने के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, छेड़छाड़ या अन्य अपराध की स्थिति में बिना किसी भय के पुलिस को सूचना दें और अन्याय के खिलाफ खुलकर आवाज उठाएं। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बालिकाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें