- अभी किराए के भवन में चल रहा है कार्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के सृजन के बाद से ही जिला सूचना कार्यालय व प्रेस क्लब को अपना भवन नहीं मिल सका है। इसके लिए प्रशासन ने पहल की और शहर के बड़गो में 293.01 लाख का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। डीएम का कहना है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी।
वर्तमान में जिला सूचना कार्यालय शुगर मिल के पास है जिसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।कारण यह है कि अधिकतर सरकारी कार्यालय कलक्ट्रेट पर पास है, जिससे सूचना एकत्र करने में कर्मचारियों को दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही प्रेस क्लब की व्यवस्था भी नहीं हो पाई है। इसको देखते हुए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ को प्रस्ताव भेजा है। जिसमें जिले में सूचना कार्यालय, प्रेस क्लब के निर्माण के लिए बड़गो के जमीन चिह्नित करते हुए 293.01 लाख का विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराते हुए प्रस्ताव प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति के लिए भेजा गया है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी।