फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बखिरा में दो युवकों का फंदे से लटका मिला शव

Sat, 10 Feb 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रानीपुर और बरडाड़ गांव का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के रानीपुर व बरडाड गांव में अलग-अलग मामलों में दो युवकों का घर में फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम में भेज दिया है। इन दोनों घटनाओं की क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

पुलिस के मुताबिक रानीपुर गांव निवासी खजांची (उम्र-35 वर्ष) की पत्नी की दस वर्ष मौत हो गई थी। इन दिनों खजांची ग्राम प्रधान के घर पर ही रहकर गुजर बसर कर रहा था। शनिवार की सुबह करीब 11.30 बजे खजांची अज्ञात वजहों से घर के भीतर कमरे में पंखे से लटक गया । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में दुर्गजोत चौकी क्षेत्र के बरडाड़ गांव निवासी जितेंद्र प्रजापति (उम्र- 25 वर्ष) का शुक्रवार को पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। पत्नी नाराज होकर बच्चों के संग मायके चली गई थी। शुक्रवार की ही रात में जितेंद्र ने आत्मघाती कदम उठाते हुए छत में लगे लोहे की कुंडी में कपड़े से लटक कर जान दे दी। सुबह घर से बाहर नहीं निकलने पर कुछ ग्रामीणों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने जितेंद्र को लटका देखकर शोर मचाया। साथ ही घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें