फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ परिसर में आग से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के तामेश्वरनाथ शिव मंदिर में शुक्रवार को आग से बचाव की जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम प्रभारी अशोक यादव के अगुवाई में मंदिर परिसर में अग्निशमन उपकरणों को चलाने व बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। गैस सिलिंडर में लगी आग बुझाने के बारे में डेमू दिखाया। आग लगने पर क्या करें और क्या न करें, इस बारे में बताया। बचाव के लिए अग्निसचेतक योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान दुकानों, मंदिर, आवासीय स्थानों, गैस सिलिंडर, शाॅर्ट सर्किट आदि से लगने वाली आग व इसकी प्रवृत्ति के बारे में लोगों को बताया गया। विभिन्न भवनों की अग्नि सुरक्षा प्रणालियां, आग लगने पर जानमाल की सुरक्षा करने के व्यावहारिक तरीके, आग लगने पर फायर ब्रिगेड की सहायता आदि का प्रयोग के बारे में बताया व अभ्यास कराया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड टीम के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें