फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज संगठित हो तभी भारत बनेगा अखंड : सुरजीत

Sat, 03 Jan 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल में हिंदू संगम में मौजूद लोग-संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत के जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज में हिंदू सम्मेलन आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में नगरवासी, सामाजिक कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रहित के विचारों को मजबूत करना रहा। सम्मेलन में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी ने कहा कि हिंदू समाज की शक्ति उसकी एकता, संगठन और संस्कारों में निहित है। जब संपूर्ण भारत का हिंदू जाति से ऊपर उठकर संगठित होगा तभी अखंड भारत का सपना साकार होगा।
विज्ञापन

उन्होंने समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने, आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं का विशेष रूप से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, समर्पण और अनुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ें। विजय गिरी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। गीता सिंह कहा कि हिंदू समाज की परंपराएं और संस्कृति ही हमारी पहचान हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक एकता और समरसता की अत्यंत आवश्यकता है।
इस दौरान विधायक अनिल त्रिपाठी, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री राजेश सिंह, जय सिंह, विनोद पांडेय, संजय सिंह बबलू, आशीष सिंह, संदीप तिवारी, शक्ति मणि त्रिपाठी, अरुण सिंह, विशाल सिंह, दीनदयाल गुप्ता, महेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

मेंहदावल में हिंदू संगम में मौजूद लोग-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें