एमएन पब्लिक स्कूल सोनौरा गौससी में झंडा रोहण करते अतिथि
सेमरियावां (वि)। एमएन पब्लिक स्कूल सोनौरा गौसी में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों ने अभिभावकों और शिक्षकों का मनमोहन लिया। निदेशक शोएब अहमद नदवी ने झंडारोहण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रबंध निदेशक सईद अहमद ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य इसरार अहमद, सालिम हासमी, सईद अहमद, खालिद हुसैन, अफकार अहमद, हबीबुर्रहमान, राम फूल, रमेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे। संवाद