फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खराब दिनचर्या और नींद की कमी से बढ़ रहा तनाव

Wed, 19 Feb 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खराब दिनचर्या और नींद की कमी से लोगों में तनाव बढ़ रहा है। ससे उनकी मानसिक स्थिति खराब हो रही है। इस लक्षण वाले 10 से 15 मरीज प्रतिदिन अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सक लोगों को दिनचर्या में बदलाव और पूरी नींद लेने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

नींद कम होने से लोगों में चिड़चिड़ापन बढ़ता जा रहा है। घर में भी सही व्यवहार न होने के कारण परिजन ऐसे लोगों को लेकर जिला अस्पताल के मनो चिकित्सक कक्ष में पहुंचना शुरू हो गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि तनाव के कारण लोगों का नींद को पूरा कर पाना कठिन हो गया है। जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।
नींद पूरी न होने के चलते लोगों को थकान, चिंता व कम ऊर्जा महसूस होने लगती है और वह तनाव व चिड़चिड़ेपन के शिकार हो रहे है।
जिला अस्पताल में रोजाना 10 से 15 मरीज पहुंच रहे हैं। नींद कम आने से मस्तिष्क में नकारात्मक विचार आने लगते हैं और लोग डिप्रेशन का शिकार होने लगते हैं, जिससे उनकी याददाश्त प्रभावित होने लगती है। इसलिए लोगों को नींद भरपूर लेनी चाहिए। नींद पूरी होने से व्यक्ति तनावमुक्त रहता है। अस्पताल के फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि किसी भी कार्य का तनाव लेें। अगर आप सो रहे हैं तो पूरी नींद लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें