फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निमोनिया, वायरल फीवर और एलर्जी के बढ़ रहे मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में बच्चे का इलाज करते बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दिन में धूप से गर्मी और रात में कम तापमान की वजह से लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। बदलते मौसम के कारण निमोनिया वायरल फीवर व एलर्जी आदि के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों ने एक माह सावधानी बरतने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को 1200 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इनमें से 140 मरीज फीवर और एलर्जी की समस्या से परेशान थे। अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रमाशंकर ने बताया कि फरवरी मार्च के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव होता है। बदलते मौसम में तापमान से तालमेल बिठाने में शरीर को समय लगता है। इम्यून सिस्टम पर दबाव पड़ने से वैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की क्षमता प्रभावित होती है।
धूप में भी हवा में नमी की अधिकता होती है। हल्का पसीना होने पर लोग साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। इसलिए बैक्टीरिया, वायरस आसानी से हमला कर देते हैं। हल्का सा संक्रमण भी सर्दी, खांसी, फ्लू जैसे वायरल इंफेक्शन की वजह बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें