फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, शी मार्ट्स योजना से मिलेगी मदद

Wed, 04 Feb 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जूही पांडेय, बजट में
विज्ञापन
संतकबीरनगर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। जहां लखपति दीदी योजना को शी- मार्ट्स से जोड़कर विस्तार दिया गया है वहीं हर जिले में छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल बनाने का फैसला और महिलाओं के लिए नए फाइनेंसिंग टूल्स पेश किए हैं। इससे सुरक्षा के साथ ही महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी। महिलाओं के हित में यह क्रांतिकारी कदम है। हालांकि, टैक्स स्लैब में किसी प्रकार का बदलाव न होने से थोड़ी निराशा भी हुई है।
विज्ञापन

शहर के बैंक चौराहा के पास इथिलेश, सुनीता देवी, दीपमाला आदि महिलाओं ने बजट पर चर्चा में कहा कि बजट के अनुसार हायर एजूकेशन के लिए हॉस्टलों को फंडिंग और कैपिटल सपोर्ट के जरिए बनाया जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि लड़कियों को पढ़ाई के दौरान सेफ जगह मिलेगी। गांव और छोटे शहरों से आने वाली छात्राओं के माता-पिता भी निश्चिंत होकर अपनी बेटियों को बाहर पढ़ने भेज सकेंगे।
बजट में शी मार्ट योजना की घोषणा हुई है। इस योजना के तहत महिलाएं स्वयं सहायता समूह के जरिए रिटेल दुकानें चला सकेंगी। इस योजना से महिलाओं को बड़े बाजार तक पहुंच मिलेगी। अपना ब्रांड बनाना आसान होगा और नियमित आय बनी रहेगी। साथ ही स्वयं सहायता समूहों को और मजबूत किया जा सकेगा। इससे महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में सहायता मिलेगी। महिलाओं के लिए क्रेडिट गारंटी योजना भी शुरू करने की घोषणा हुई है। इससे महिलाओं को ऋण लेकर अपना कारोबार शुरू करने में सहूलियत मिलेगी। हालांकि इस बार बजट में टैक्स स्लैब में बदलाव न होने से कामकाजी महिलाओं को निराशा हुई है।
विज्ञापन

0
बजट में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं। लखपति दीदी योजना को शी-मार्ट से जोड़ने से वे रोजगार बढ़ा सकती है। इससे दूसरे पर निर्भर रहने से राहत मिलेगी। हर जिले में हास्टल बनाए जाने से छात्राओं को सेफ स्थान मिल जाएगा, जिससे सुरक्षा की चिंता दूर होगी। -नेहा चौधरी, खलीलाबाद
0
बजट में महिलाओं की तरक्की पर खास जोर दिया गया है। अक्सर लड़कियां घर से दूर कॉलेज मिल जाने पर भी रहने की जगह न होने से पढ़ाई छोड़ देती हैं। अब हर जिले में हॉस्टल बनने से यह समस्या दूर होगी। साथ ही महिला स्टार्टअप और कारीगरों के लिए शी मार्ट्स की शुरुआत की गई है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। यदि टैक्स में छूट मिलती और महंगाई रोकने के लिए कदम उठाए गए होते जो और अच्छा होता। -जूही पांडेय, खलीलाबाद

जूही पांडेय, बजट में

जूही पांडेय, बजट में

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें